आंखों के नीचे सूजन आना यूं तो आम बात है। आज के समय में लोग ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका सीधा असर आपकी आंखों पर पड़ रहा है। यदि आप अपनी आंखों के नीचे हुए सूजन को लेकर परेशान है तो हम आपको आंखों के नीचे सूजन का इलाज, कुछ घरेलू और असरदार नुस्खे के साथ लेख में बता रहे हैं। आंखों के नीचे सूजन

आंखों के नीचे सूजन क्यों होती है 

सबसे पहले हम इस कारण पर चर्चा करेंगे कि आंखों के नीचे सूजन होती क्यों है। आंखों की नीचे की पलक की त्वचा बहुत ही पतली होती है। आंखों के नीचे सूजन का मूल कारण वहां तरल पदार्थ का जमा होना है। इसके कई कई कारण है जिस वजह से आंखों के नीचे सूजन होती है। आइए जानते हैं आंखों के नीचे सूजन क्यों होती है।

ज्यादा नमक का इस्तेमाल

ज्यादा नमक का इस्तेमाल आपके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ा सकता है। जिससे चेहरे और शरीर पर सूजन आने की संभावना बन जाती है। आंखों के नीचे की त्वचा पतली होती है। जिससे सूजन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए अपनी डाइट में नमक का इस्तेमाल कम करें।

See Alos: Benefits of Consuming Raisins in Milk in Hindi

नींद पूरी न होना

शोध में इस बात का पता चला है कि नींद पूरी न होना भी आंखों के नीचे सूजन के कई कारणों में से एक है। नींद की कमी के कारण आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। इसके साथ ही पलक झपकाना, आंखों के नीचे काले घेरे और आंखों में लालपन की समस्या भी हो सकती है।

रोना

अत्यधिक रोना भी आंखों के नीचे सूजन होना का प्रमुख कारण है। ज्यादा रोने से आपकी आंखों के नीचे तरल पदार्थ इकट्ठा हो जाते हैं। जिस कारण कुछ समय के लिए आंखों के नीचे सूजन हो जाती है। रोने से आंखों में लालीपन की समस्या भी होती है।

एलर्जी

आंखों के नीचे सूजन होने के प्रमुख कारणों में से एक एलर्जी भी है। एलर्जी के कारण आपको साइनस की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही आंखों के आसपास तरल पदार्थ इकट्ठा हो सकता है, जिस कारण सूजन बढ़ सकती है। इसको रोकने के लिए जितना संभव हो एलर्जी से बचें। आंखों को साफ करने के लिए आई ड्राप का इस्तेमाल करें।

धूम्रपान

धूम्रपान करना भी आंखों के नीचे सूजन होने का एक कारण माना जाता है। सिगरेट या सिगार पीने से आंखों के नीचे जलन और लालपन हो सकता है। इसके साथ ही स्मोकिंग करने वाले के सामने खड़े रहने से भी आंखों में पानी आ सकती है। जिस कारण सूजन होता है।

See Also: What Is The Benefits Of Multani Mitti In Hindi

आंखों के नीचे सूजन का इलाज

आंखों के नीचे सूजन होना या तो कम नींद या फिर अत्यधिक रोने की वजह से भी हो सकती है। ऐसे में हम कुछ घरेलू नुस्खे आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

टी बैग का इस्तेमाल

आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। टी बैग में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। टी बैग को भिगोकर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखें। इसके बाद आंख पर 5 से 10 मिनट के लिए रखें जिससे आपकी सूजन कम हो जाएगी।

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी आप आंखों के नीचे हुए सूजन को कम कर सकते हैं एक चम्मच बेकिंग सोडा को आधे कप पानी में मिले और रुई की मदद से आंखों पर 5 से 10 मिनट के लिए इसे रखें।

आंखों पर रखें खीरा

आंखों की सूजन को ठीक करने के लिए खीरा सबसे असरदार तरीका माना जाता है। आप खीरे के दो टुकड़े अपनी आंखों के ऊपर कुछ देर के लिए रख कर लेटते है तो, इसे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

एलोवेरा 

एलोवेरा एक औषधीय पौधा है। आंखों की सूजन को कम करने में एलोवेरा का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके और भी कई सारे फायदे होते हैं।

आलू से सूजन होगी कम

आलू को भी आंखों के नीचे सूजन कम करने के लिए उपयोग किया जाता है। आपको बस सूती कपड़े में आलू की एक टुकड़े को रखकर आंखों पर रखना है। इससे आपको सूजन की समस्या से काफी हद तक आराम मिलेगा। इसके साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे में भी यह असरदार है।

See Also: क्या आपको बियर पीने के फायदे पता हैं?

चेहरे की मालिश के कम होगा सूजन

आंखों के नीचे का सूजन आप चेहरे की मालिश करके भी कम कर सकते हैं। चेहरे की मालिश करने के लिए अपनी उंगलियों का प्रयोग करें और आंखों के चारों तरफ टैप करें।

निष्कर्ष

आंखों के नीचे सूजन अमूमन चिंता का कारण नहीं है। यदि सूजन लंबे समय तक बनी रहे तो, आंखों में खुजली, लालीपन, दर्द होने पर किसी अच्छे चिकित्सक से संपर्क करने की जरूरत है। हमने आंखों के नीचे सूजन आना और आंखों के नीचे सूजन क्यों होती है इस बारे में बताया है। आंखों के नीचे सूजन का इलाज इस बात पर भी निर्भर करता है कि सूजन के कारण क्या है, इसके घरेलू उपचार कैसे हैं, आपके जीवन शैली किस तरीके की है।  

 

 

You May Alos Like:

By Dr. Aarti Nehra

Dr. Aarti Nehra is an MBBS graduate and pursued Masters of Medical Science and Technology from the prestigious IIT Kharagpur. She has worked as a consultant to provide services across the medical device and pharmaceutical industry. A cross-domain expert with experience in clinical practice, clinical marketing, competitive intelligence, content writing, blog writing, Medical reviewing, market strategy & analysis, statistical analysis, healthcare management, and medical research.